फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राम-भरत मिलन पर बरसे फूल, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
चौरी के भरत मिलाप में एक दूसरे से गले मिलते राम और भरत। संवाद
विज्ञापन
चौरी। प्रगति परिषद और रामलीला परिषद की ओर से शनिवार को चौरी बाजार का प्रसिद्ध भरत मिलाप आयोजित किया गया। इसमें 50 से अधिक आकर्षक लाग विमान निकाले गए। आधी रात को चारों भाइयों का मिलन होने पर पूरा बाजार जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा की। शनिवार को दोपहर एक बजे मंच पूजन के साथ भरत मिलाप शुरू हुआ। शाम को मुख्य तिराहे पर राम और रावण के बीच युद्ध देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। असत्य पर सत्य की जीत के साथ रावण का पुतला दहन किया गया। रात में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रद्धालु आनंद लेते रहे। भोर में करीब तीन बजे परसीपुर रेलवे फाटक से 50 लाग विमान निकाले गए। फाटक से निकली राम जी की सवारी स्टेशन रोड, मुख्य तिराहा, चकिया तिराहा, कोल्हड़ हनुमान मंदिर होते हुए पुनः मुख्य तिराहे पर पहुंची। वहां पहले से इंतजार में खड़े भरत दौड़कर भइया को गले लगाते हैं। इस दौरान चारों तरफ बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। चारों भाइयों का मिलन होते ही लोगों ने पुष्पवर्षा की। मुख्य अतिथि विधायक जाहिद बेग और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने प्रभु राम के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम, सीओ फोर्स के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें