फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाढ़ से मंडियों में सब्जियों की आवक हुई कम, 100 रुपये किलो बिक रहा पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा तटवर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ने से मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई। इससे 15 दिन में सब्जी के दाम में डेढ गुने से अधिक बढ़ोतरी हो गई है। पालक 15 दिन में 40 रुपये किलो महंगा हो गया। पालक 100 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं प्याज 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है। सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी से गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। ज्ञानपुर के सब्जी विक्रेता रवि सोनकर और सुरेंद्र ने बताया कि इन दिनों मंडियों में सब्जियां कम आ रही हैं। जिले में सब्जियां प्रयागराज और वाराणसी की मंडी से आती हैं। इन दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ा हुुआ है। किसानों की एक बड़ी आबादी गंगा के तटवर्ती इलाकों में सब्जियों की खेती करती है। बढ़े जलस्तर से कछवा, पहड़िया और प्रयागराज की सब्जी मंडियों में सब्जियों की आवक कम हुई है। जिले में ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, घोसिया, भदोही, नईबाजार और गोपीगंज की सब्जी मंडियों में बीते 15 दिनों के भीतर ही सब्जियों के दामों में डेढ़ से दो गुना का उछाल देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें