फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच वारंटी गिरफ्तार, शांतिभंग में 13 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के अलग-अलग थाने की पुलिस ने रविवार को पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, शांतिभंग में 13 लोगों का चालान किया। कोइरौना के उप निरीक्षक मनोज कुमार राय ने जुआ एक्ट में वारंटी मुकेश सिंह निवासी दरवांसी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। औराई के उप निरीक्षक नथुनी सिंह ने वारंटी नीरज कुमार दूबे निवासी तुलापुर, राजकुमार, शिव दुलार निवासी चकापुर, भोलानाथ निवासी झौवां को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक कमल टावरी ने बाबूसराय से चार, भदोही के उप निरीक्षक बृजेश कुमार ने रजपुरा से चार, गोपीगंज के अशोक यादव ने रैपुरी से एक, सुरियावां के विनोद सिंह ने अभोली से एक और दुर्गागंज के राम नयन यादव ने शेरपुर दमगड़ा से एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें