फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पर पांच हजार का जुर्माना,दूसरे कोटेदार को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलापूर्ति विभाग ने मंगलवार को भदोही नगर के कोटेदार संजय कुमार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना और पूरेनगरी के कोटेदार अयोध्या प्रसाद के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि भदोही नगर के कार्डधारकों ने कोटेदार पर वितरण प्रणाली में अनियमितता का आरोप लगाया है। जिला स्तरीय टीम की जांच में शिकायत सही मिलने पर कोटेदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाकर कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है। सुधार न आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरेनगरी के कोटेदार पर ग्रामीणों ने कूटनीतिक तरीके से मार्कशाट लगाकर दुकान आवंटित करने का आरोप सामने आया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोटेदार के खिलाफ नोटिस जारी कर तय समय में स्पष्टीकरण न देने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें