फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले पांच शिक्षक, रूका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही। इस क्रम में मंगलवार को छठवीं से आठवीं तक के स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हो गया, लेकिन शिक्षक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें पांच शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बाबूसराय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय विक्रमपुर और कंपोजिट विद्यालय बारीगांव का भ्रमण किया। बाबूसराय में कार्यरत दो सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर कला में एक और बारीगांव में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। पांचो शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सभी विद्यालयों में साफ सफाई के साथ ही टाइल्स आदि लगवाने का निर्देश दिया। शिक्षकों को निर्देश दिया कि अब विद्यालय खुल रहे हैं। ऐसे में मध्याह्न भोजन कक्ष संग सभी भवनों की साफ-सफाई करा लिया जाए। इसके बाद वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय औराई और प्राथमिक विद्यालय औराई प्रथम का भी निरीक्षण किया, हालांकि यहां सभी शिक्षक मौजूद मिले। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वह समय से विद्यालय पहुंचे। पठन-पाठन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें