फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यूथ-20 समिट में शामिल होंगे केएनपीजी के पांच होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूथ-20 सम्मेलन को लेकर सोमवार को अलग-अलग थीम पर वाद-विवाद का आयोजन हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच छात्र-छात्राएं लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर जाने के लिए चयनित हुए। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखरती है। ‘इंपोर्टेंस ऑफ़ हेल्थ, वेल बिइंग एंड स्पोर्ट्स इन यूथ’ विषय पर वाद-विवाद के निर्णायक मंडल डॉ. रविंद्र कुमार पाण्डेय, डॉ. आनंद कुमार एवं डॉ. इंग्लेश ने प्रथम स्थान पूजा पांडेय और द्वितीय अशफाक अहमद को दिया। इसके बाद द्वितीय थीम ‘स्किल इंडिया इनिसिएटिव फॉर यूथ’ पर वाद विवाद का आयोजन डॉ. विपुल कुमार और डॉ. शेफाली सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ. सौम्या मिश्रा, डॉ. विवेक कुमार एवं डॉ. निधि खन्ना रहीं। प्रथम स्थान चंचल, द्वितीय राकेश और तृतीय स्थान पर रोजी रहीं। प्राचार्य ने बताया कि इंपोर्टेंस ऑफ़ हेल्थ, वेल बिइंग एंड स्पोर्ट्स इन यूथ के सफल छात्र-छात्राएं यूथ -20 समिट में भाग लेने के लिए 24 मार्च को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ जाएंगे जबकि स्किल इंडिया इनिसिएटिव फॉर यूथ के सफल प्रतिभागी यूथ-20 समिट में शामिल होने छह अप्रैल को भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान कानपुर जाएंगे। इस मौके पर डॉ मोहम्मद अजहरुद्दीन अंसारी, डॉ. रवि कुमार यादव और डॉ. निधि खन्ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें