प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा है। विभाग की ओर से 14 करोड़ 57 लाख 50 हजार की जो कार्ययोजना भेजी गई है, उससे पांच नए पीएचसी के निर्माण के साथ ही अन्य 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा। शासन की हरी झंडी मिलते ही विभाग इस दिशा में कदम बढ़ाएगा।
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने और हर व्यक्ति तक सुगम इलाज की व्यवस्था किए जाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कदम बढ़ा दिया है। जिले में अकोढा (ज्ञानपुर), बरवों (भदोही), खमरिया व अर्जुनपटटी (औराई) और मानिकपुर (भदोही) में पांच नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जायेंगे। 14.5 करोड़ की लागत में बनने वाले इस पीएचसी से हजारों लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा इसी बजट में विभाग 11 पीएचसी पर सुविधाओं का विस्तार भी करेगा। जिसमें जांच इत्यादि की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही मरीज व तीमारदारों का भी ध्यान रखा जाएगा। अब तक जिले में 17 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र हैं, लेकिन गांवों से दूर होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। इसे देखते हुए विभाग ने पांच नए पीएचसी के निर्माण के अलावा 11 पीएचसी में सुविधाओं केे विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना प्राथमिकता है। पांच नए पीएचसी के निर्माण के अलावा 11 वर्तमान पीएचसी पर संसाधनों के बढ़ाने की योजना है। इसके लिए शासन को 14.5 करोड़ की प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरु होगी। - डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमओ, भदोही।