फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर पुरानी नोट से मिलेगी खाद-बीज

Sat, 19 Nov 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 हजार और पांच सौ के नोट बंद होने से आम आदमी के साथ किसानों को हो रही समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बैंकर्स एवं किसानों से जुड़े विभागों की बैठक ली। उन्होंने बैंक अधिकारियों को समय से शाखाओं को खोलने और दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया। पीसीएफ के डिस्ट्रिक मैनेजर रज्जन लाल ने बताया कि 500, 1000 के पुराने नोट से किसान खाद्य बीज मिलेंगे। जो कि सुरियावॉ, कलापुर, पिलखनी, उगापुर, देवनाथ पुर में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके लिए किसानों को अपना आईडी पैन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड दिखाना पड़ेगा। बताया कि केन्द्रो पर कर्मियों की कमी है, इस पर डीएम ने उपनिबन्धक सह कारी समिति को कर्मचारियों की तैनाती कर सूची देने का निर्देश दिया। बताया कि विपणन शाखा के पांच क्रय केन्द्रों पर 15-15 लाख रूपए धान खरीदने के लिए उपलब्ध है। धान खरीद के लिए जिले में एक लाख सत्तर हजार पांच सौ बोरे उपलब्ध है। अब तक 422 कुंतल 57 किलों धान खरीद की गई है। डीएम ने कहा कि समस्या होने पर किसान मुझे फोन करे। पीसीएफ के पीलखिनी साध न सरकारी समिति, ज्ञानपुर एफएसएस, उपकेन्द्र पाली, पीसीएफ सेवा केन्द्र कलापुर,शेरपुर साध न सरकारी समिति, पर धन और बोरी उपलब्ध है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें