फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पशु तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, 61 गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय के समीप हाइवे पर शनिवार की रात पुलिस ने कंटेनर से 61 गोवंश बरामद किया। पुलिस को चकमा देकर भाग रहे पांच तस्करों की घेराबंदी तीन थानों की पुलिस और तीन पीआरवी टीम के जवानों ने पकड़ लिया। गोवंश को आश्रय स्थल भेजा गया, जबकि घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी थानों को हिदायत दिया है। शनिवार को देर रात मुखबीर से ऊंज पुलिस को सूचना मिली कि कानपुर से कंटेनर में गोवंश लादकर बिहार भेजा जा रहा है। ऊंज, गोपीगंज और औराई थाने की पुलिस पीआरवी के तीन वाहनों की संयुक्त टीम ने गोवंश लदे वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। शातिर गौ तस्कर पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए हाईवे के लेन को परिवर्तित कर दिया। लालानगर टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़कर आगे निकलने लगे। जनपदीय पुलिस ने जान जोखिम में डालकर गोवंश लदे वाहन का लगातार पीछा करते हुए जनपद वाराणसी पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित कर बाबूसराय के समीप रोक लिया। बरामद कंटेनर वाहन में क्रूरतापूर्वक वध के लिए ले जाए जा रहे 21 जीवित और 12 मृत गोवंश मिले। तस्कर दिलशाद निवासी चांदापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, चालक मस्जूद अहमद निवासी ग्राम घोसी थाना पिपरी जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। उसी दौरान एक अन्य कंटेनर वाहन के साथ तीन शातिर गौ तस्करों को भी औराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें 28 राशि गोवंश को बरामद किया। तस्कर आजम निवासी कस्बा गढीमुक्ता थाना गढीमुक्ता जनपद शामली, जुल्फीकार वार्ड नंबर 11 मंझनपुर नयानगर थाना मंझनपुर जनपद कौशांबी और गूंगा को गिरफ्तार किया। सभी तस्करों का चालान कर पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें