ज्ञानपुर। सावन के पहले सोमवार को लेकर कालीन नगरी के शिवालय रविवार को ही सज गए। सोमवार को भोर से ही मंदिरों के पट दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए खुल जाएंगे। सेमराधनाथ में रविवार शाम को ही बड़ी संख्या में कांवरिया पहुंच गए। पांच सोमवार व्रत रखने और जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों के लिए यह दूसरा सोमवार होगा। सावन माह में भक्ति की बयार की बात ही कुछ और ही होती है। शिवभक्त सुबह से ही स्नान-ध्यान कर बाबा के जलाभिषेक को उमड़ पड़ते हैं। अलसुबह से शिवमंदिरों के पट खुलने के साथ ही दर्शन-पूजन का सिलसिला चल पड़ेगा। ज्ञानपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर सहित गोपीगंज स्थित बड़ेशिव मंदिर, सेमराधनाथ, तिलेश्वरनाथ, कबूतरनाथ पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसी प्रकार भदोही नगर क्षेत्र के मर्यादपंट्टी स्थित हरिमंदिर, गजिया स्थित रामजानकी मंदिर, चौरी स्थिति ओदारनाथ शिवमंदिर, संगोनाथ, सिविल लाइन स्थिति शिवमंदिर, मूंसीलाटपुर स्थिति शिवमंदिर, पितईपुर स्थित शिवमंदिर पर रविवार से ही गुलजार नजर आए। केसरिया रंग से राजमार्ग नहाया हुआ है। हर-हर महादेव की गगनभेदी उद्घोष से आसपास के कई गांव गुंजायमान है। शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक करने के लिए देर शाम प्रयाग से जल लेकर शिवभक्त पहुंच गए हैं। भोर में ही जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के लिए सुरक्षित लेन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। दिन-रात पुलिस का पहरा लगा हुआ है। समय-समय पर मजिस्ट्रेट और पुलिस के उच्चाधिकारी भ्रमण करते नजर आ रहे हैं। नाके-नाके पर पुलिस बल तैनात है। सुरक्षित लेन पर वाहन लेकर चलने वालों पर भी पुलिस सख्ती के कार्रवाई कर रही है। 27 कट प्वाइंट और तिराहे-चौराहे पर पुलिस की टीम लगाई गई है।
है। मंगलवार से शनिवार तक मार्ग पूर्व की तरह ही चलेगा।