फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख का पटाखा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जंगीगंज से मंगलवार की रात मैजिक से उतारते समय चार लाख रुपये का पटाखा बरामद कर आरोपी प्रदीप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि रात में उप निरीक्षक जंगीगंज अकरम खान गश्त कर रहे थे। दीपावली पर्व पर महंगे दामों में बेचने के लिए व्यापारी प्रदीप कुमार गुप्ता एक मैजिक वाहन में 16 बोरा और एक कार्टून में भरे पटाखो को गोदाम में भरने के लिए उतार रहा था। नजर पड़ने पर व्यापारी इधर-उधर भागने लगा। मौके पर पहुंच कर पटाखों को कब्जे में लेकर व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया जाएगा। बीते 35 दिनों में अब तक जिले के सुरियावां और गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में करीब 30 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो दीपावली पर्व पर नियम के तहत पटाखा बिक्री के लिए प्रशासन स्थाई और अस्थाई पटाखा लाइसेंस धारकों को स्थान निर्धारित कर बेचने का दावा करता है, लेकिन कई ऐसे स्थान हैं जहां अवैध तरीके से पटाखा की बिक्री होती है। इनमें अभी कई बड़े बिक्रेता भी हैं। अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि छोटे व्यापारी सहयोग करे तो बड़े व्यापारियों पर कार्रवाई होने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें