सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के छेछुआ गांव में मंगलवार को तार सटने से निकली चिंगारी से बीरेंद्र बहादुर सिंह, रमेश सिंह, निर्मला देवी, राजमणि सिंह के पांच रिहायसी मड़हे और खपरैलयुक्त घरों में आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आए मड़हे व रिहायशी घरों में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर बर्बाद हो गया। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने बताया कि ऊपर से गुजरे तार सुबह लगभग 10 बजे उस समय आपस में सट गए जब तेज हवा चल रही थी। तारों के बीच निकली चिंगारियां देखते ही देखते तांडव मचाना शुरु कर दिया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि घर में रखा कोई सामान नहीं निकाला जा सका जिससे नकदी, गहने, कपड़े, खाद्दान्न आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गए। घटना में कई-कई परिवारों का कुनबा खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। शशांक सिंह ने डीएम आर्यका अखौरी से जांच कराकर पीड़ित परिवारों को मुआवज की मांग की। इसी तरह सीतामढ़ी में नारेपार निवासी देवी प्रसाद वेनबंशी के मड़हे में आग लग जाने से पालतू गाय झुलस गई। ग्रामीणों की सक्रियता से बड़ी अनहोनी टल गई।