फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शार्टसर्किट से लगी आग,दो बीघे गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। बारिश की मार से पहले से ही बेहाल किसानों के लिए बिजली के जर्जर तार आफत साबित हो रहे हैं। मंगलवार को गांव में दो किसानों के खेत में पककर तैयार दो बीघे गेंहू की फसल शार्ट सर्किट से लगी आग के भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने पर अभोली उपकेन्द्र पर तैनात लाइनमैनों ने आपूर्ति बंद की। आग से बर्बाद हुई फसल के बाद न तो राजस्वकर्मी और न ही बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार किसानों के दुख-दर्द को जानने पहुंचा। गांव निवासी किसान सत्येंद्र सिंह की 15 बिस्वा और ओंकार सिंह की एक बीघे खेत में गेंहू पककर तैयार थी। किसान कटाई के लिए मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार की सुबह आपूर्ति बहाल होते ही तारों में शार्ट सर्किट शुरू हो गया। शार्ट सर्किस से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोरगुल सुनकर जब तक आग को बुझाया जाता, तब तक दो बीघे गेहूं की फसल राख में बदल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील बिंद ने सदर तहसील प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें