फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गेहूं के खेत में लगी आग, छह बिस्वा फसल जलकर राख

विज्ञापन
बरमोहनी में आग लगने से जली गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
मोढ़। मोढ़ के बरमोहनी गांव में बृहस्पतिवार को किसान रामकुमार यादव के खेत में आग लग गई। आग से छह बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के किसानों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बरमोहनी गांव निवासी किसान रामकुमार यादव ने नौ बिस्वा खेत में गेहूं की खेती की थी। फसल पक चुकी थी। उसे काटने की तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार को अचानक उनके खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। गनीमत रहा कि आसपास के खेतों में किसान मौजूद थे। तत्काल पंपिंग सेट चालू करके आग बुझाने में जुट गए। आग लगने की सूचना पर प्रधान संजय यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित किसान ने बताया कि उनके खेत की तरफ एक विक्षिप्त युवक मंडरा रहा था। आशंका जताई है कि उसने ही आग लगाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें