फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले दो लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के झौंवा ग्रामसभा में तैनात लेखपाल माणिकलाल ने रविवार को अवधेश कुमार बिंद, राजेश बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि जल खाते और ग्रामसभा के नाम दर्ज जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इसे हटाने के लिए कई बार चेतावनी दी गई लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं पड़ा। तहसील प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पर केस दर्ज कराया है। रविवार को कार्रवाई की जद में आने वालों को पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक सदासिंह ने कहा कि लेखपाल की तहरीर पर झौंवा निवासी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें