फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र स्थित बेगहा पोटेला निवासी पूजा बिंद ने एसपी को पत्र देकर में आरोप लगाया था कि वर्ष 2019 में उसका विवाह गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी जयप्रकाश बिंद के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार खर्च किया था, लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद से ही पति, सास, ससुर, देवर और ननद दहेज में दो लाख रुपये तथा मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि 20 मई 2026 को मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति जयप्रकाश बिंद, ससुर श्यामधर बिंद, सास चंपा देवी, देवर संदीप बिंद और ननद चन्दा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें