क्षेत्र के महजूदा गांव में महिला को धमकी देना एक हिस्ट्रीशीटर को भारी पड़ गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के आदेश पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राजेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता पूर्णिमा सिंह ने दो दिन पूर्व तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि आरोपी उसके घर के सामने अतिक्रमण कर रहा था। शिकायत पर धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में गुंडा एक्ट और जिला बदर की भी कार्रवाई हो चुकी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद