औराई। कोतवाली क्षेत्र के डुढांव गांव में सरकारी जमीन पर निर्माण करने पर पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। गांव निवासी सीताराम ने तहरीर में आरोप लगाया कि 23 जून को शाम सात बजे आबादी की जमीन पर विपक्षी गिरजा शंकर, श्यामदेई, आकाश, राजेश और इंद्रेश उसके घर आकर गाली गलौज किया। मना करने पर उसकी बेटी सीमा और बेटे सुभाष के साथ मारपीट किया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि पांच के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और सरकारी जमीन पर निर्माण करने की प्राथमिकी दर्ज की गई।