महराजगंज। औराई के तिउरी गांव के सामने हाईवे की उतरी लेन पर ट्रक की कमानी टूटने के कारण पीछे से आ रहा ट्रेलर टकरा गया। इससे ट्रेलर चालक राजस्थान के अजमेर बियावल निवासी रंगलाल (56) घायल हो गया। उसे सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि ट्रक जैसे ही तिउरी गांव के पास पहुंचा कि अचानक कमानी टूट गई। इस कारण स्टेयरिंग दाहिने तरफ मुड़ गया। पीछे से आ रहा ट्रेलर ट्रक में भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में फंस गया। वहीं, ट्रक चालक मिर्जापुर निवासी उमाशंकर को मामूली चोट आई है। औराई पुलिस दोनों ट्रक को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।