फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल कालेज और स्टेडियम एकादश के बीच फाईनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में जिला स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित है। रविवार को खेले गए दो सेमीफाइनल में नेशनल इंटर कॉलेज और स्टेडियम एकादश ने अपने-अपने मैच जीत लिए। दोनों के बीच सोमवार को सायं तीन बजे फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 14 वर्ष तक के बालकों की जनपद की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने कहा कि हॉकी में भाग्य आजमाने के लिए सभी नवोदियों को मेजर ध्यानचंद को अपना आदर्श मानना चाहिए। मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल का पूरी दुनिया में अपना डंका बजवाया, जिससे भारत का गौरव बढ़ा। कहा कि कोई भी खेल हो अनुशासन सर्वोपरि होता है। हॉकी कोच मुनौव्वर हुसैन ने बताया कि प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को हुआ। रविवार को पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम एकादश ने डीजे मौर्य इंटर कालेज को 2-1 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नेशनल इंटर कॉलेज ने वाईएम कान्वेंट की टीम को 3-1 से हरा दिया।
कोच ने बताया कि सोमवार को सायं तीन बजे नेशनल इंटर कॉलेज और स्टेडियम एकादश के बीच फाइनल खेला जाएगा। सेमीफाइनल का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में अहमद अली, रमेश राय, शनि और ओमप्रकाश निर्णायक की भूमिका में थे। जिला हॉकी के सचिव राजकमल ने अतिथियों का आभार जताया। भाग लेने वाली अन्य टीमें चिंतामणि राय इंटर कॉलेज मूंसीलाटपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सम्हई भटानी, यूनिक पब्लिक स्कूल रहीं। इस मौके पर शुभम मिश्रा, श्रीराम सिंह, भानु प्रताप, सुधाकर राय, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें