सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के कुड़ी कला गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के संतलाल तिवारी, रामाशीष तिवारी सहित महिलाएं व बच्चे सहित कुल आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है। जबकि दूसरे पक्ष से कुछ लोगों को चोट लगी है। मारपीट के दौरान संतलाल तिवारी के मड़हा में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे मड़हा जल कर राख हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने मड़हे को फूंक दिया। संतलाल ने आरोप लगाया कि लाठी डंडा लेकर पहुंचे विपक्षी उन्हें और परिवार सहित महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षो से आठ लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।