ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने मंगलवार की देर शाम ट्रेन यात्री से की गई मारपीट और महिला के कपड़े फाड़ने की शिकायत से पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर जाकर अपनी बात रेल पुलिस को बताएं। इसे लेकर यात्रियों ने रोष व्यक्त किया।
वाराणसी से एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। वाराणसी जंक्शन से ही स्लीपर कोच एस टू में एक परिवार की 12 सीटें रिजर्व थीं। इन्हीं सीटों पर कुछ यात्री जबरन बैठना चाहते थे। इसे लेकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। पीड़ित रेल यात्रियों का आरोप था कि जबरन करने वाले सहयात्रियों ने महिला के द्वारा बीच बचाव करने पर उसके साथ भी अभद्रता की। उसके कपड़े फाड़ दिए। इसकी शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन से शिकायत करने की बात कही।