गोपीगंज। वैवाहिक सीजन शुरू होते ही रेलवे स्टेशन गुलजार होने लगे हैं। ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन पर पश्चिम से पूर्वोत्तर की ओर आ रहीं विशेष ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं। दूसरी तरफ ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने के कारण यात्री वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने के लिए विवश हैं। बुधवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पश्चिम से आई डाउन दानापुर-उधना विशेष ट्रेन से उतरे वीएस यादव, शिवशंकर, रजत, वीरबहादुर आदि ने बताया कि वह सभी घर पर आयोजित विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए परिवार के साथ लौटे हैं। रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए साइबर जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने कहा कि पर्व, त्योहार, वैवाहिक कार्यक्रम और आपात परिस्थितियों में भीड़ अधिक होती ही है। यात्रा के लिए यात्री एक माह पूर्व से आरक्षित टिकटों की बुकिंग काउंटर सहित साइबर कैफे से करते हैं। भीड़ को नियंत्रि त करने के लिए ग्रीष्म कालीन कई जोड़ी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।