फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गंदगी डालने को लेकर मारपीट, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपुर रामापुर गांव में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कुएं में गंदगी डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से घायल कपूरचंद्र (55) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुकुलपुर रामापुर निवासी कपूरचंद्र और सचिन कुमार का घर आसपास है। वहीं स्थित एक कुएं में गंदगी डालने को लेकर दोनों पक्ष के लोग बुधवार को आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया की सचिन, सुशील पक्ष के लोगों ने कपूरचंद्र गौतम (55) को मारपीट कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुुताबिक मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले। आंतरिक चोट से मौत हो सकती है। सीओ ज्ञानपुर एके सिंह ने कहा कि परिवार वालों की तहरीर पर सुनील, शेषमणि और सचिन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि किन कारणों से उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि तीनों नामजद युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें