गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के चकनंदापुर गांव में सोमवार सुबह हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। जिसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चकनंदापुर गांव में सोमवार सुबह हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया, इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रानी देवी (65), राहुल (18), पारस बिन्द (66), दूसरे पक्ष से शीला देवी (50), खुशबू (26), श्यामधर बिंद (52) घायल हो गए हैं। सभी को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर शीला देवी एवं श्यामधर बिंद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।