फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाहन खड़ा करने पर मारपीट, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर स्थित चौराहे पर वाहन खड़ा करने की बात पर मारपीट हो गई। इसमें तीन युवकों की हॉकी-डंडे से पिटाई कर दी गई। उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चौराहे पर सोमवार की सुबह किशुन देवपुर जंगीगंज निवासी वारिस खान (25), आकिब खान (27) और हसनैन (29) कपड़े के एक प्रतिष्ठान पर कपड़ा लेने पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिणी लेन पर एक दुकान के सामने कार खड़ी कर दी। कुछ लोगों ने उनसे कार हटाने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी और थोड़ी ही देर में हॉकी और डंडे लाठियां से तीनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी गई।
मारपीट के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों के बीच बचाव के बाद मारने-पीटने वाले हट गए। मारपीट में तीनों युवक गम्भीर घायल हो गए। मामले में मारपीट में घायल पक्ष की तरफ से दो नामजद समेत दर्जन भर अज्ञात के खिलाफ जहां तहरीर दी गई। दूसरे पक्ष से भी तहरीर दी गई। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें