फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोईरौना थाना क्षेत्र के मरसड़ा गांव में जमीन के विवाद में पट्टीदारों की लड़ाई में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की है। गांव निवासी हंसलाल यादव ने बताया कि उनके भाई मनीराम यादव से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी जमीन के लिए 17 मार्च की शाम चार बजे विपक्षी मनीराम यादव, कपिल, सुरेंद्र यादव और लोलारख यादव आए और गाली-गलौच करने लगे। आरोप लगाया कि मना करने पर वे लाठी-डंडे से हमला कर दिए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताया कि मारपीट में बीच बचाव के लिए आई उनकी बहू घायल हो गई। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें