सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद आक्रोशित एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मड़हे आग लगा दी। जिससे मड़हे में रखा अनाज सहित दो पशु और नगदी जलकर राख हो गया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के बैरिपरवां (नथईपुर) गांव निवासी रामप्यारे ने आरोप लगाया कि शनिवार की देर शाम उनके पड़ोसी प्रेमशंकर, दयाशंकर, उमाशंकर, दिनेश, कलना देवी और शकुतंला के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद विपक्षी गणों ने उनके मड़हे में आग लगा दी। आग के कारण मड़हे में रखी दो बकरी सहित अनाज व 41500 रुपये नगदी जलकर राख हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्षे ने इसको लेकर कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने उपरोक्त सभी पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।