दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के छनौरा गांव में रविवार को जल निकासी और चहारदीवारी के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से सात लोग घायल हैं। सभी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। एक पक्ष से मो. नाजीस (24), अजहरुद्दीन (30) और अनवर अली (58) घायल हुए। दूसरे पक्ष से अजहरुद्दीन (20), सजहरुद्दीन (22), नसहरुद्दीन (24), रियाज (20), इब्राहिम (30), अरशद (35) और आसिफ (30) घायल हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।