फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीन कारखाने में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के घोसिया स्थित कालीन के कारखाना में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतना विकराल था कि भदोही समेत पांच जिलों की फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाना पड़ा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाते समय दो मजदूर झुलसे गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, कारखाना मालिक ने आग से करीब 90 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। औराई के भवानीपुर निवासी राजेश जायसवाल का घोसिया में स्टेट बैंक के पास कालीन का कारखाना है। वहीं पर वह परिवार के साथ रहते भी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की रात बिजली कटी और फिर थोड़ी ही देर में आ गई। इतने में तेज आवाज के साथ दो बार शार्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी से कारखाने में रखे कालीन मैटेरियल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कारखाने के दूसरे तल पर रखे आठ पावर लूम, कॉटन के धागे और तैयार टफ्टेड कालीनों में तेजी से फैल गई। मौके पर जुटे आसपास के लोग अग्निशमन को इसकी सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान कारखाने के मजदूर रवि मौर्या (27) निवासी खमरिया और बाबा यादव (28) निवासी बारी गांव औराई झुलस गए। बाद में भदोही के अलावा प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर और वाराणसी आए अग्निशमन दस्तों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कारखाना पूरी तरह राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें