फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो पक्षों में जमकर मारपीठ, आठ घायल, छह रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहरैची गांव में देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें छह लोगों को रेफर कर दिया गया। वहीं दो का स्थानीय सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से दिए तहरीर में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार देर शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। उसके बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में रामदुलार (70), अच्छेलाल (40), बाबू लाल (42), फूल कुमारी (48), सुरेश (35), रमेश (28), दिनेश (28) और मंजिली (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फान में सभी घायलों को सुरियावां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां रामदुलार, अच्छेलाल, बाबूलाल, फूल कुमारी, सुरेश, रमेश की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने दोनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें