फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केएनयू में हरियाली रंगोत्सव में छात्राओं का फैशन शो

विज्ञापन
केएनयू में हरियाली रंगोत्सव में झूला झूलती कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव। स्रोत कालेज
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में रंग तरंग सांस्कृतिक क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को हरियाली रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आकर्षण का केंद्र छात्राओं का फैशन शो रहा। जिसमें विभिन्न रंगो की साड़ियां एवं कपड़े पहनकर छात्राओं ने वॉक किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। राधा - कृष्ण के भक्तिमय नृत्य, पहाड़ी नृत्य से लेकर सैंय्या मिले लड़कईय्या जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रीय संस्कृतियों की पहचान से जुड़े परिधानों एवं विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक दुपट्टा ड्रेपिंग शैलियों को प्रस्तुत किया। कुलपति ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्र-छात्राओं को अपनी समृद्ध परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें