फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीएमओ के निरीक्षण में गायब रहीं महिला डॉक्टर और अन्य स्टाफ, छह का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चक रविवार को सीएचसी भदोही और पीएचसी मानिकपुर के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। वहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत कई स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे। अनियमितता और बदहाली के कारण सीएमओ ने छह कर्मचारियों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था एवं अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। छह स्वास्थ्यकर्मी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। सीएमओ के निरीक्षण में मानिकपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शिवांगी गुप्ता गैरमौजूद रहीं। इनके दो दिनों का वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं उपस्थित कर्मचारी फार्मासिस्ट अनिल पांडेय, एलटी सौरभ पटेल, स्टाफ नर्स पूजा गुप्ता सहित वार्ड आया, स्वीपर ड्रेस कोड में नहीं थे, स्ट्रेचर पर गद्दे नहीं लगाए गए थे, इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सभी का अग्रिम आदेश तक वेतन और मानदेय रोक दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में महिला चिकित्साधिकारी पूनम मोदनवाल, डॉ. शिव श्रृंगार मुख्यालय पर निवास नहीं करते हैं। इसे लेकर उन्होंने जून माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जब तक मुख्यालय पर निवास नहीं करेंगी तब तक उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें