फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हवाओं में नमी के कारण धूप में भी ठंड का अहसास

विज्ञापन
सुबह के समय उदय हो रहे भगवान भाष्कर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी हुई गई। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस होने के बाद भी धूप में ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। सूर्यास्त के बाद 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। हवा में नमी होने के कारण ठिठुरन बढ़ गई। पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने के कारण 23 से 26 जनवरी तक मौसम में बदलाव होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। यह मौसम खेती के लिए फायदेमंद है। धूप और हवाओं में नमी होने के कारण फसलों का ग्रोथ तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें