फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पिता बनाना चाहते थे इंजीनियर, बन गया आतंकी!

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमटेक कर इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला भदोही निवासी राकिब के आतंकी बनने की खबर से परिवार वाले स्तब्ध है। परिजनों के हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद वह एएमयू से ही इंटरमीडिएट, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा ग्रहण किया। वह हाईस्कूल में स्कूल टाॅपर था। भाई ने बताया कि वह आईएसआईएस के संपर्क में कब आ गया, यह पता नहीं चला पाया।
विज्ञापन

भदोही नगर के अंबरनीम निवासी राकिब इमाम अंसारी की गिरफ्तारी की खबर से परिजन स्तब्ध है। उसके भाई हारिस अंसारी ने बताया कि भाई के गिरफ्तार होने की खबर से पिता इमाम अंसारी, मां की तबियत खराब हो गई है। पिता जी राकिब को इंजीनियर बनाना चाहते थे। बताया कि राकिब की पत्नी की हालत खराब हो गई है। बताया कि 10वीं की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद वह एएमयू में ही बीटेक, एमटेक किया। उसके बाद वहीं किसी निजी कॉलेज में पढ़ाने लगा। एक दशक से ही अलीगढ़ में परिवार संग रहता है। वह ऐसा लड़का नहीं था। कब और कैसे आईएसआईएस के संपर्क में आया कुछ पता नहीं है। भदोही के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का टाॅपर भी रह चुका है। गिरफ्तारी की खबर से पूरा मोहल्ला स्तब्ध है। भाई ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एटीएस हेडक्वार्टर से फोन आया कि आकर अपने भाई को ले जाओ। उसके बाद उनसे एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर कर बुलाने की बात कहकर भेज दिया गया। अब गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें