फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: माफीनामा के बाद बाप-बेटे को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। औराई ब्लॉक के महेदपुर गांव में सीखड़ रजवाहा को ईंट जोड़कर बंद करने वाले पिता-पुत्र को चार दिन बाद सशर्त जमानत दी गई। दोनों ने माफीनामा दिया। जिसमें कहा कि वह भविष्य में जन विरोधी और कानून विरोधी कार्य नहीं करेंगे। जिसके बाद दोनों को जमानत दी गई। एक सप्ताह पूर्व महदेपुर गांव में नहर को खुद की भूमिधरी बताते हुए बसंतलाल और उसके बेटे सुभाष ने सीखड़ रजवाहा की पुलिया को ईंट जोड़कर बंद कर दिया। प्रकरण सामने आने पर आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और नहर विभाग की टीम ने उक्त दीवार को गिरवा दिया। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट ने माफीनामा के बाद दोनों को जमानत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें