फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नेपियर घास उगाकर चारे की कमी दूर करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में परंपरागत खेती से किसान अब मुंह मोड़ने लगे हैं। वे तकनीकी खेती की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसानों के समक्ष नेपियर घास के रूप में भी एक नया विकल्प आया है। बाजार में नेपियर घास की कीमत 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल है। मई में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद जिले के कुछ गोशाला संचालक शुरुआती तौर पर बिस्वा-दो बिस्वा ही घास उगा रहे हैं। ज्ञानपुर सदर पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद यादव ने बताया कि नेपियर घास 12 महीने किसी भी समय उगाई जा सकती है। इस घास में पोषक तत्व अधिक होते हैं। घास का सेवन करने से पशुओं का दूध भी बढ़ता है। एक बार घास लगाने पर करीब 5 से 6 साल तक इसे किसान, पशुपालक काट सकते हैं। किसान इस घास को बाजार में चार से 500 रुपये प्रति क्विंटल बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। जिले में तीन स्थायी, 28 अस्थायी गोशालाएं हैं। इनमें करीब सात हजार गोवंश संरक्षित हैं। इसके अलावा जिले में करीब 2.75 से 3 लाख तक मवेशियों की संख्या है। इनमें गोवंश, महिषवंश, भेड़, बकरियां आदि शामिल हैं। इन दिनों पशुपालन विभाग के दफ्तर आने वाले पशुपालकों को नेपियर घास उगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें