फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किसान मोटे अनाजों का करें उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एफपीओ के क्रियान्वयन के लिए बृहस्पतिवार कोकलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। एडीएम ने यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल पर अधूरी सूचनाओं को पूर्ण करने, कृषण उत्पादन सगठनों को व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, मिलेट्स की खेती का वर्ष 2023-24 में बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा किया। बीज उत्पादन पर जोर, कृषक उत्पादन संगठन के व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी निर्देश दिया। उन्होंने मोटे अनाजों-बाजार, रागी, जौ/जई, मंडुआ, कोदो, ज्वार, सावॉ के प्रयोग सहित उसके उप उत्पाद बिस्कुट, नमकीन, स्नैक्स आदि बनाकर क्रय पर बल दिया। 50 कृषक उत्पादन संगठनों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। डीडी कृषि ने बताया कि एफपीओ को प्रोत्साहित करने के लिए सीसी ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। डीपीआर बनने के लिए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया कि वरूणा नदी में खस घास को खुदवाकर उसके तेल/इत्र का कार्य स्थानीय कृषक उत्पादन संगठनों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें