जंगीगंज। धान की अच्छी उपज के लिए किसान इन दिनों फसल में यूरिया खाद डालने की जुगत में लगे हैं। खाद मिलते ही फसल में छिड़काव कर रहे हैं। अब भी कुछ सहकारी समितियों पर खाद के लिए किसानों की लंबी कतार लग रही है। एक बोरी खाद पाने के लिए सुबह से दोपहर तक माथापच्ची करनी पड़ रही है। शनिवार को जंगीगंज सेवा सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ रही। सुबह से ही समिति पर एक- एक कर किसान पहुंचने लगे। किसान सेवा सहकारी समिति जंगीगंज के सचिव कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों को खाद उपलब्ध हो इसे लेकर पूरा प्रयास है। किसानों की मांग के अनुसार खाद की डिमांड की जाती है। खाद आने के बाद उसी दिन वितरित कर दी जाती है। किसान अजय कुमार पांडेय, देवी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, केशव नाथ समेत सैकड़ों किसानों खाद के लिए केंद्र पर पहुंचे।