फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महायोजना के खिलाफ बीडा कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के मास्टर प्लान के विरोध में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों ने रजपूरा स्थित बीडा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने मास्टर प्लान को गरीबों और मध्यम वर्ग को उजाड़ने का आरोप लगाया। लगभग चार घंटे तक चले प्रदर्शन के अंत में उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिता देवी को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक इंद्रदेव पाल ने कहा कि बीडा अपने उद्देश्यों से भटक गया है। वह अब केवल व्यवसाय कर रहा है। अब तक वह ऐसा कोई काम नहीं किया गया जिससे कहा जा सके कि भदोही का औद्योगिक विकास हुआ है। बल्कि मास्टर प्लान लाकर वह गरीबों को उजाड़ना चाहती है।
कहा कि मास्टर प्लान के माध्यम से 126 गावों के किसानों, मजदूरों, बुनकरों व आम जन की भूमि को अपनी मनमर्जी से उपयोग में लाना चाहती है। यह बस्तियों तथा खेती वाली भूमि से गरीबों को उजाड़ने का मास्टर प्लान है। वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी की जमीन बीडा को लेनी है तो सर्किल रेट का चौगुना मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में रामजीत यादव, रामचंद्र पटेल, भुलाल पाल, पंधारी यादव, सभाजीत, पंचलाल, शोभनाथ यादव, सुशील श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें