फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी पालन से किसान बने समृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में पांच दिवसीय रोजगार उन्मुख मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्र के प्रमुख विश्वेंदु द्विवेदी ने कहां कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए किसानों को मधुमक्खी पालन, संवर्द्धन एवं संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञ डॉ ए के चतुर्वेदी ने कहा कि मधुमक्खियों को साल भर भोजन सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त सब्जियों, फलों एवं वृक्षों की खेती पर विस्तृत प्रकाश डाला। डॉ. आर.पी. चौधरी ने कहा कि मधुमक्खी समूह बनाने के फायदे तथा इसके मार्केटिंग के तरीके पर चर्चा की। कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने फसलों के परागण में मधुमक्खियों का योगदान तथा मधुमक्खी पालन में मौसम के प्रभाव पर चर्चा की। इस मौके पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुण कुमार तिवारी, विनोद कुमार यादव, पिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें