फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रजवाहा में पानी कम होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। सीखन रजवाहा में पानी का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों में चिंता देखी जा रही है। किसानों के सिंचाई की मुख्य निर्भरता इसी रजवाहे पर है। पानी की कमी के कारण धान व अन्य खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस रजवाहे से दर्जनों गांव की सिंचाई होती है। लगातार पानी कम होने से किसानों की धान की रोपाई भी प्रभावित होगी। किसान महेंद्र नारायण सिंह, राजेश्वर सिंह, विनोद सिंह, विजय सिंह, राजाराम, राजन, मनमोहन सिंह, मुखराम मौर्या आदि ने रजवाहा में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें