फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट समेत दो मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक के निरीक्षण का भी प्रभाव स्वास्थ्यकर्मियों पर नहीं पड़ रहा है। इस क्रम में मंगलवार को भी फार्मासिस्ट समेत दो कर्मी अनुपस्थित मिले। इसके बाद सीएमओ ने दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। दरअसल मंगलवार को सीएमओ सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर पहुंचे। यहां पर सीएमओ ने औचक निरीक्षण में पाया कि वार्ड ब्वाय रमाशंकर ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में फार्मासिस्ट दर्पण कुमार भी गैर हाजिर मिले। इस दौरान सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि वह समय से केंद्रों पर पहुंचे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें