फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जमानतदार गैंग का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अभिलेख बनवाकर अपराधियों का जमानतदार बनने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मामले में 58 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को 14 जमानतदारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी डॉ. अनिल कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि संगठित गिरोह की ओर से अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति एवं आर्थिक, भौतिक संग दुनियावी लाभ के लिए गैंगस्टर, लूट, डकैती,चोरी, सहित आबकारी जैसे गंभीर अपराधों में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध शातिर अभियुक्तों से सांठगांठ कर फर्जी अभिलेखों के आधार पर जमानत दिलाने की शिकायतें मिल रहीं थी। थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम को मुखबिर और विविध श्रोतों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि फर्जी जमानतदारों संग कतिपय कर्मचारियों, तथाकथित वकील संगठित रूप से अनुचित तरीके से एक ही जमानतदार के माध्यम से 17 अपराधियों को जमानत दिलवाई। प्रकरण में माननीय न्यायालय को गुमराह कर पूर्व में ली गई जमानतों का भी कोई उल्लेख जमानत लेते समय नहीं किया गया। कूट रचित दस्तावेज का प्रयोग, षड्यंत्र के तहत जमानत लेने में किया गया। इससे आरोपी बाहर आकर पुन: अपराध में सक्रिय हो जाते हैं । प्रकरण में जांचोपरांत 58 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी जमानतदार भागीरथी निवासी भुड़की, लालजी निवासी भुसौला, गोरख सरोज निवासी असनांव, मोहन निवासी मल्लूपुर, उदयराज निवासी जोरई, सेवालाल निवासी भुडकी, रुसलम बेबो निवासी वार्ड 12 फूल बाग गोपीगंज, लौधर निवासी कसीदहां, शिव चरन निवासी भिदिउरा, सूरज सिंह निवासी इनारगांव, विकास निवासी इनारगांव, सूर्य नरायन सिंह, राजकुमार सिंह, छविनाथ सिंह निवासी भुर्रा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में बृजेश कुमार राय, श्यामजीत यादव, अरविंद कुमार यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें