फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा से सटे 47 गावों में होगी फागिंग, दवा का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाढ़ प्रभावित 26 सहित गंगा के तटवर्ती 47 गांवों में मच्छर जनित बीमारी से बचाव के लिए फागिंग और छिडकाव होगा। नारेपार में डेंगू संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शुरुआत भी करा दी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के कारण ज्ञानपुर तहसील के 26 गांव पहले से ही प्रभावित हैं। दो दिन पूर्व डीघ के नारेपार गांव में डेंगू का एक मरीज मिलने के बाद विभाग की सक्रियता बढ़ गई। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए मलेरिया विभाग की टीम सतर्क हो गई है। अब औराई और डीघ ब्लॉक के तटवर्ती 47 गांव में फॉगिंग और दवा छिड़काव की कार्ययोजना बनाई गई है। जुलाई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान में गांव-गांव फागिंग का दावा किया गया, लेकिन बाढ़ के बाद उसकी पोल पट्टी खुल गई। मलेरिया निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मच्छर जनित बीमारी से बचाव के लिए टीम गांव-गिराव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। साथ ही गांव में नाद, कूलर में जमे पानी को खाली कराया जा रहा है। कई स्थानों पर जमे पानी में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। डीघ के 12 गांव में मलेरिया टीम जाकर लोगों को बीमारियों और मच्छरजनित रोग के बारे में जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें