फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए नयन

विज्ञापन
बाबुसराय,सारीपुर के भरत मिलाप में मिले चारों भाई। संवाद
विज्ञापन
बाबूसराय। श्री बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की ओर से सोमवार को भरत मिलाप का आयोजन किया गया। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या पहुंचते हैं। श्रीराम व माता सीता के वेश में सजे पात्रों को पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा का रास्ते भर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मेला स्थल पर पहंचते ही भगवान राम व लक्ष्मण को देखकर भरत शत्रुघ्न दौड़ पड़ते हैं। चारों भाई आपस में गले मिलते हैं तो पूरा माहौल गमगीन हो जाता है। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम का राज्याभिषेक होता है। इस बीच मेले में बच्चों ने खूब खिलौने ओर तरह-तरह के व्यंजनों के लुत्फ उठाए। महिलाओं ने भी गृहस्थी के सामान खरीदे। मौके पर अध्यक्ष श्यामधर पाठक, सुनील पाठक, अजय दुबे, सुशील दुबे, भाईजी दुबे, अजीत यादव, शमशेर बहादुर यादव लालचंद यादव, सुनील जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें