फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद और रथयात्रा तक जीटी रोड अतिक्रमण मुक्त हो

Thu, 15 Jun 2017 12:19 AM IST
bhadohi news
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जगन्नाथ रथयात्रा और ईद को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी रामकरण की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें रथयात्रा और ईद के पर्व को संपन्न कराने के लिए लोगों ने विचार व्यक्त किया। पर्व को लेकर समस्याओं को भी अवगत कराया गया। सीओ रामकरण ने कहा कि जीटी रोड पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी। दोनों पटरी अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। जबर्दस्ती अतिक्रमण करेगा तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बिजली समस्या पर जेई से वार्ता की। नगर पालिका को ग्रामीण क्षेत्र का दर्जा दिए जाने पर नागरिकों ने विरोध किया। शहरी का दर्जा देकर नगर क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की गई। ठेला दूकानदारों के लिए नगर पालिका के पीछे एवं काली देवी प्राइमरी पाठशाला परिसर में व्यवस्था की मांग पर चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता ने सहमति जताई। नगर में नो एंट्री पालन की मांग की गई। गोपीगंज एसओ मनोज पांडेय ने उपयुक्त स्थान पर पिकेट ड्यूटी लगाने की बात कही। इस मौके पर कांग्रेस नेता माबूद खां, जेई हरिशंकर, ईओ अवधेश कुमार, हलीम प्रधान, शिवशंकर गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अभिनव पांडे,दिनेश अग्रहरि,मोहित कुमार, धर्मेंद्र द्विवेदी, मजहरूल्लाह गुड्डू, मुकेश अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, अनूप जायसवाल, विदेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें