फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर विवादित टिप्पणी पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सपा के आईटी और उनके विशेषज्ञों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि यह सपा के मुखिया और उनके पार्टी के लोगों के कुंठित मानसिकता का परिचय है। कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुंचती दिखाई दे रही है, जो राजनीति के गिरते हुए स्तर को दर्शाती है। कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर निजी हमला समाजवादी पार्टी की घटिया सोच, हताशा को उजागर करता है। लोकतंत्र में वैचारिक विरोध का सम्मान किया जाता है, लेकिन इस प्रकार के निजी हमले किसी भी सभ्य राजनीतिक परंपरा में स्वीकार्य नहीं हो सकते। जिस प्रकार समाजवादी पार्टी का राजनीतिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है, उसी प्रकार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विरोध की मर्यादा और भाषा का स्तर भी बेहद नीचे कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें