फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही के निर्यातक को मिलेगा पं. दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेशम हस्तशिल्प और कालीन उत्पाद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने में प्रदेश के चयनित कृषकों, बुनकरों, उद्यमियो में भदोही की कालीन फर्म आर्ट पैलेस एक्सपोर्ट्स के मुख्तार अहमद का भी नाम है।
विज्ञापन

रेशम निदेशालय की ओर से 22 से 28 अक्तूबर को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सिल्क एक्सपो-2024 में उन्हें कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी सूचना नगर के फत्तुपुर स्थित आर्ट पैलेस के संचालक मुख्तार अहमद को सूनील कुमार वर्मा निदेशक रेशम उप्र से शनिवार को प्राप्त हुई।
मुख्तार अहमद के पुत्र इफ्तेखार अहमद ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय रेशम रत्न सम्मान प्राप्त करने के लिए वह लखनऊ जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें