ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की सख्ती का असर विवेचकों पर नहीं पड़ रही है। हर सप्ताह सख्त हिदायत के बाद भी 200 से अधिक मुकदमों की विवेचना पूर्ण नहीं हो सकी। जिसको संज्ञान में लेते हुए एसपी ने छह विवेचकों से स्पष्टीकरण मांगा है। थानों में दर्ज मुकदमों की विवेचना को लेकर शासन गंभीर है। इसकी मॉनीटरिंग की जाती है। जिले में पूर्व की महत्वपूर्ण घटनाओं की विवेचना लंबित है। कई बार निर्देश देने के बाद भी 10 से 12 विवेचक मामलों का निस्तारण करने में देरी कर रहे हैं। इस पर एसपी ने मंगलवार को छह विवेचकों से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि सभी थाना प्रभारी हर सप्ताह अपने थाने के की विवेचना की समीक्षा करें। उन्होंने बताया कि कई विवेचना अधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, हालांकि कुछ लापरवाही कर रहे हैं।